Scrollup

राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा ने विधानसभा क्षेत्र में ‘मिशन सहारा’ की शुरुआत की है। यह राजेंद्र नगर क्षेत्र में बेघर और निराश्रितों की मदद करने की पहल है। मिशन सहारा की की शुरुआत पिछले सप्ताह हुई थी। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की टीम के साथ आज विधायक राघव चड्ढा ने लोगों को कंबल वितरित किए।

राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की टीमें सड़कों पर सो रहे लोगों की पहचान करने के लिए घूम रही है। जरुरतमंद लोगों को गर्म कंबल देकर आश्रय घर ले जा रहे हैं। डूसिब वैन के साथ देर शाम को सड़कों का निरीक्षण किया जाता है।

डूसिब की मदद से 24 घंटे सातों दिन अभियान चलाया जा रहा है। राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी जरूरतमंदों की पहचान कर संबंधित अधिकारियों को जानकारी देते हैं। इसके अलावा डूसिब की एक मोबाइल ऐप भी है। जहां पर जरूरतमंद लोगों का स्थान चिन्हित कर दिया जाता है ताकि जल्द से जल्द मदद मिल सके।

राजेंद्र नगर विधानसभा की अनूठी पहल मिशन सहारा

राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा की ‘मिशन सहारा’ नई पहल है। जिससे उनके निर्वाचन क्षेत्र में कई विकास कार्यों की शरुआत हुई है। पिछले साल कोविड 19 महामारी के कारण पूरे देश में दिक्कतें हुईं लेकिन विधायक राघव चड्ढा ने विधानसभा क्षेत्र में किसी भी काम को रुकने नहीं दिया।

राघव चड्ढा ने कहा कि मिशन सहारा के माध्यम से उन लोगों तक गर्म बिस्तर पहुंचाने का लक्ष्य जिन्हें इसकी बड़ी जरूरत है। कई लोगों के लिए रोजाना रात में अस्तित्व की लड़ाई होती है। गर्म कंबल देकर आश्रय घर में ले जाना उनके संघर्ष को कम करने की दिशा में एक छोटा कदम है।

दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और बेहद कम तापमान के कारण सर्दी कड़ाके की हो गई है। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि ला नीना की वजह से तापमान में कमी आएगी।

राघव चड्ढा ने कहा कि मिशन सहारा’ यह सुनिश्चित करने का तरीका है कि किसी को भी कड़ाके की ठंड में बुनियादी जरुरतों के लिए संघर्ष न करना पड़े। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है। मेरा कर्तव्य है कि कि निर्वाचन क्षेत्र में किसी को भी ठंड के मौसम में मुश्किलों का सामन न करना पड़े। राजिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र में मिशन सहारा के जरिए मदद को तब तक जारी रखेंगे जब तक कि सर्दियां खत्म नहीं हो जाती।

राजेंद्र नगर नगर विधायक राघव चड्ढा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई एजेंसियों के साथ करार किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि किसी को सड़कों पर न सोना पड़े और गर्म कपड़ों के बिना न रहना पड़े, इसके लिए कई एजेंसियों के साथ करार किया है। मुझे यह देखकर बेहद दुख होता है कि बिना गर्म बिस्तरों के कुछ लोग खुले आसमान के नीचे पूरी रात बिताने के लिए मजबूर हैं। इतनी ठंड़ में खुले आसमान के नीचे सोना बेहद कष्टदायक है। यही कारण है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के संकल्प अनुसार आम आदमी पार्टी राजेंद्र नगर विधानसभा ने मिशन सहारा शुरू किया है।

ला निना क्या है

पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह पर निम्न हवा का दबाव होने पर ये स्थिति पैदा होती है। इससे समुद्री सतह का तापमान काफी कम हो जाता है। इससे उत्तरी गोलार्ध में सामान्य से ठंडा तापमान और दक्षिणी गोलार्ध में औसत से गर्म तापमान रहता है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

OT Editor

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।