Scrollup

दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद बुधवार को चांदनी चौक स्थित ओमैक्स मॉल निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें निर्माण स्थल पर कई सारी खामियों मिली। श्रम मंत्री ने देखा कि निर्माण स्थल पर श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों से जुड़ी कई पहलुओं में लापरवाही बरती जा रही है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में श्रमिकों को अनिवार्य न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। इन सभी खामिकों को दूर करने के लिए और इसके लिए जिम्मेदार ठेकेदार और कंपनी मालिक की जवाबदेही तय करने के लिए श्रम मंत्री ने ठेकेदार और कंपनी मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ चालान जारी करने के निर्देश दिए हैं।

श्रम मंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को चांदनी चौक स्थित ओमैक्स मॉल निर्माण स्थल पर मिली खामियों के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और कंपनी मालिक पर मजदूरी भुगतान एक्ट और श्रम कानून के तहत उचित कार्रवाई कर एक सप्ताह के अंदर इसकी विस्तृत रिपोर्ट जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाहियों पर चिंता जताते हुए श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रम क्षेत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी।

श्रमिकों को नहीं मिल रहा हक का पैसा, ठेकेदार और कंपनी मालिक पर हुई कार्रवाई
श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे दिल्ली श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने मौके पर मौजूद श्रमिकों से बातचीत कर जमीनी स्थिति का आकलन किया। जिसमें पता लगा कि निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में श्रमिकों को अनिवार्य न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। इसके अलावा श्रमिकों के लिए उपस्थिति रजिस्टर, मास्टर रोल और मजदूरी रजिस्टर जैसे आवश्यक रिकॉर्ड नहीं बनाए जा रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की है। वहीं श्रमिकों की सुरक्षा के लिए निर्माण स्थल पर कोई भी एम्बुलेंस तैनात नहीं दिखी। इन सभी लापरवाहियों को देखते हुए श्रम मंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों के ठेकेदार और कंपनी मालिक के खिलाफ चालान जारी कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि वह अपने कार्यों के लिए जवाबदेह हैं। श्रम मंत्री ने अधिकारियों को मजदूरी भुगतान एक्ट और श्रम कानून के तहत उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

निर्माण श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के लिए किया जागरूक
औचक निरीक्षण में दिल्ली श्रम मंत्री ने देखा कि अधिकांश निर्माण श्रमिकों द्वारा स्वास्थ्य और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे में श्रम मंत्री ने सभी निर्माण श्रमिकों को उचित सुरक्षा गियर और हेलमेट के साथ ही काम करने की सलाह दी और ठेकेदार को सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

श्रमिक पंजीकरण शिविर लगाने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान श्रम मंत्री ने निर्माण स्थल पर मौजूद श्रमिकों से बातचीत की, इस दौरान उन्हें पता लगा कि ज्यादातर श्रमिक अभी भी दिल्ली भवन एवं संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत नहीं है। ऐसे में दिल्ली श्रम मंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्माण स्थल पर जल्द से जल्द श्रमिक पंजीकरण शिविर लगाने के निर्देश दिए। ताकि निर्माण श्रमिक दिल्ली सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन सेवा का लाभ उठा सकें।

निर्माण स्थल में मिली लापरवाहियों पर श्रम मंत्री ने जताई चिंता
श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने औचक निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाहियों पर चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार श्रम क्षेत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में प्रत्येक श्रमिक के कल्याण और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्हें एक सुरक्षित और निष्पक्ष कार्य वातावरण प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। ओमेक्स कंस्ट्रक्शन साइट पर हमें जो खामियां मिली हैं, वे पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम स्थिति को सुधारने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

एक सप्ताह में देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट
श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रम विभाग को एक सप्ताह के भीतर एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिसमें उल्लंघनों को दूर करने और श्रम कानूनों और विनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की रूपरेखा को शामिल किया जाना है। कैबिनेट मंत्री ने प्रभावी प्रवर्तन के महत्व पर जोर देते हुए चेतावनी दी है कि श्रमिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से बचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्रमिकों के हितों की रक्षा करेगी केजरीवाल सरकार
चांदनी चौक में ओमैक्स मॉल निर्माण स्थल का निरीक्षण यह सख्त संदेश देता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही दिल्ली सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने जनता को आश्वासन दिया कि वह श्रम कानूनों और मानकों के उचित परिपालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में औचक निरीक्षण करना जारी रखेंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।