Scrollup

आम आदमी पार्टी आगामी 30 मार्च को पूरे देश में लगाएगी ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर, आम आदमी पार्टी द्वारा ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर 11 भाषाओं में जारी किए गए | यह पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी , मराठी, पंजाबी , मलयालम ,उड़िया , कन्नड़ , बांग्ला , गुजराती , उर्दू और तेलुगु भाषाओं में लगाए किए जाएंगे | दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि देश में भाजपा की अघोषित तानाशाही लागू हो चुकी है। भाजपा देश में लोकतंत्र खत्म करने में लगी हुई है | चुनाव आयोग व सीबीआई-ईडी को इशारों पर नचाया जा रहा है और न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। देश के अंदर चुनी हुई राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है। लेकिन अब देश और विपक्ष किसी भी तरह के षड़यंत्र या फ़र्ज़ी एफआईआर से डरने वाली नहीं है | और अब देश के लोगों की आवाज नहीं दबेगी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि जिस तरह के घटनाक्रम आज पूरे देश में चल रहे है , जिस तरह से गैर संवैधानिक तरह से विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है, आम आदमी से जुड़े मुद्दों को डाइवर्ट करने की कोशिश की जा रही है | जिस तरह से अडानी के मामले में केंद्र कन्नी काटने की कोशिश कर रहा है तो ऐसे में विपक्ष में ही नहीं बल्कि देश के लोगों के मन में भी यह सवाल उठने लगा है की अगर ऐसी ही स्थितियाँ रही तो भारत खतरे की तरफ जा रहा है | आज ज़मीनी तौर पर भी यह देखा गया है की लोगो में भाजपा की सरकार के खिलाफ एकीकरण की भावना उठने लगी है |

उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी आज पिंजरे में कैद पंछी के समान है। जिनका काम केवल विपक्ष के नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे चलाकर के जेल के अंदर बंद करने तक सीमित रह गया है | केंद्र सरकार देश के अंदर न्यायपालिका को मुट्ठी में करने की साज़िश चल रहा है | जिस तरह की परिस्थितियां देश में बनी हुई हैं उसको लेकर 23 मार्च को जंतर मंतर पर सभा के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने पूरे देश के अंदर ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ एक नए अभियान को शुरू किया | और अब उसी अभियान के अगले चरण में आगामी 30 मार्च को ‘मोदी हटाओ और देश बचाओ ‘ के नारे के पोस्टर को 11 भाषाओं में पूरे देश में लगाए जाएंगे| यह पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी , मराठी, पंजाबी , मलयालम ,उड़िया , कन्नड़ , बांग्ला , गुजराती , उर्दू और तेलुगु भाषाओं में जारी किए गए।

“आप” के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री को ऐसे में लगता है कि देश के अंदर कोई आवाज़ नहीं उठनी चाहिए। इसलिए वह विपक्ष की आवाज को ही ख़त्म करने में लगे हुए हैं। पूरे देश के अंदर चौतरफा हर तरह से लोकतांत्रिक आवाज़ के दमन की प्रक्रिया चल रही है। इस पोस्टर को जिस दिन जारी किया गया , उस दिन हमारी पार्टी के लोगो पर सौ से ज़्यादा एफआईआर की गई | लेकिन हम कहते है की अब आप सौ नहीं हज़ार एफआईआर करा लीजिये लेकिन अब मोदी हटाओ देश बचाओ का नारा गूजेंगा भी और पूरे देश में फैलेगा भी। अब देश केंद्र की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारे देश ने पहले भी कई तानाशाहों की सरकारें हिला दी है । देश के पास स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत, संविधान, लोकतंत्र, संस्थाओं को बचाने के लिए और देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए एक ही रास्ता है- ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।